VIDEO: पुलिस पर गोली चलाने वाला बदमाश हुआ लंगड़ा










हापुड़, सीमन(ehapur news):हापुड नगर पुलिस और बदमाशों के बीच मंगलवार की रात को मोदीनगर रोड पर चली गोली के दौरान एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया जबकि उसका साथी फरार हो गया।घायल बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।घायल बदमाश की पहचान नवजीवन कैम्प गोविंद पुरी नयी दिल्ली के लाल बहादुर के बेटे दीपक के रूप में की गई है।पुलिस ने मौके से एक बाइक, तमंचा,जिंदा व खोखा कारतूस बरामद किया है।पुलिस क्षेत्राधिकार अशोक सिसौदिया ने बताया कि हापुड नगर पुलिस रात मोदीनगर रोड पर चैकिंग कर रही थी कि एक बाइक पर सवार दो बदमाश पुलिस को देखते ही फायर कर भाग खड़े हुए। पुलिस ने जबावी कार्रवाई करते हुए गोली चलाई और एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया।दूसरा बदमाश मौके से फरार हो गया जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।घायल बदमाश नयी दिल्ली गोविंद पुरी का दीपक है।पकड़ा गया बदमाश शातिर अपराधी है और उस पर विभिन्न जनपदों में सौ से भी अधिक मुकद्दमा चल रहे हैं।पुलिस ने मौके से एक स्पलेण्डर बाइक,तमंचा जिंदा व खोखा कारतूस बरामद किया है।फरार बदमाश जल्दी ही पुलिस पकड़ में होगा।








Related Posts

रंजिशन अधिवक्ता पर किया हमला, गंभीर हालत में मेरठ रेफर

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के मीरा रेती निवासी जूनियर अधिवक्ता को आधा दर्जन से अधिक युवकों ने रंजिशन हमला कर…

Read more

24 फरवरी से तीन मार्च तक होलाष्टक

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): फाल्गुन मास की शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि यानी 24 फरवरी से होलाष्टक शुरु होगा। अब आठ दिनों (तीन मार्च फाल्गुन पूर्णिमा) तक…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

रंजिशन अधिवक्ता पर किया हमला, गंभीर हालत में मेरठ रेफर

रंजिशन अधिवक्ता पर किया हमला, गंभीर हालत में मेरठ रेफर

24 फरवरी से तीन मार्च तक होलाष्टक

24 फरवरी से तीन मार्च तक होलाष्टक

गढ़: ब्रजघाट पर अवैध अतिक्रमण देख भड़की ईओ ने दी मुकदमा दर्ज कराने की चेतावनी

गढ़: ब्रजघाट पर अवैध अतिक्रमण देख भड़की ईओ ने दी मुकदमा दर्ज कराने की चेतावनी

धौलाना चौराहा पर जाम लगने से लोग परेशान

धौलाना चौराहा पर जाम लगने से लोग परेशान

बरसाना की लट्ठमार होली के लिए हापुड़ के ब्रजभक्त पहुंचना शुरु

बरसाना की लट्ठमार होली के लिए हापुड़ के ब्रजभक्त पहुंचना शुरु

हापुड़: अर्जुन नगर के लोग पिछले डेढ़ महीने से परेशान

हापुड़: अर्जुन नगर के लोग पिछले डेढ़ महीने से परेशान
error: Content is protected !!