
संदिग्ध परिस्थितियों में कर्मचारी की मौत, परिजनों ने मुआवजे की मांग की
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव पलवाड़ा मार्ग पर स्थित सीएनजी प्लांट में काम कर रहे कर्मचारियों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई जिसके बाद परिजनों ने प्लांट के बाहर धरना देकर प्रदर्शन किया और मुहावजे की मांग की।
बुधवार की सुबह सूचना मिली कि जनपद हापुड़ के बहादुरगढ़ क्षेत्र के पलवाड़ा मार्ग पर स्थित सीएनजी प्लांट के कर्मचारी 48 वर्षीय महेश नाइट शिफ्ट में नौकरी करते थे जिनकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कर्मचारियों ने परिजनों को सूचना दी। इसके बाद महेश को अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बुधवार की सुबह परिजन एकत्र हुए और प्लांट के बाहर पहुंचकर धरना प्रदर्शन किया और मुहावजे की मांग की।
कैलकुलेटर से भी तेज दौड़ेगा दिमाग, सीखें अबेकस (Abacus) व वैदिक मैथ्स (Vedic Maths) 9219237480























