
बहू के मायके वालों को कमरे में बंद करके मारपीट
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में पति-पत्नी के मध्य किसी बात को लेकर हुई अनबन की सुलह हेतु बेटी के मायके वाले हापुड़ आए तो बेटी के ससुरालियों ने मायके वालों को एक कमरे में बंद करके मारपीट की और भला बुरा कहां। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर बेटी के मायके वालों को बंधन मुक्त कराया। विवाहिता के भाई ने उसके ससुरालियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
जनपद हापुड़ के कस्बा मुरादनगर के शाहिद ने पुलिस रिपोर्ट में बताया है कि उसकी बहन अदीबा की शादी 15-04-2026 को रफीक नगर हापुड़ के मुन्ना के बेटे इमरान के साथ हुई थी। किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच अनबन हो गई। इमरान वह उसके परिवार जनों के बुलावे पर वह अपने परिवार के साथ 19.07.2026 को रफीक नगर हापुड़ बहन की ससुराल आया परंतु बहन के ससुरालियों ने उन्हें एक कमरे में बंद करके बुरा बर्ताव किया और मारपीट की तथा धमकी दी। शाहिद के फोन पर कॉल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और बंधन मुक्त कराया। इस सिलसिले में शाहिद ने बहनोई इमरान सहित सात लोगों को नामजद किया है।
कारपेंटर के कमीशन से पाए छुटकारा, होम बॉस हार्डवेयर से खरीदें दरवाजे की कुंडी: 9568911464























