
हापुड़, सूवि (ehapurnews.com): हापुड के कलेक्ट्रेट सभागार में गुरूवार को कृषि तकनीकी प्रबन्ध अभिकरण (आत्मा) हापुड़ की गवर्निंग बोर्ड बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी श्रीमती कविता मीना ने बैठक में वर्ष 2026-27 के लिए एस.एम.ए.ई. योजना के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों एवं योजनाओं पर चर्चा एवं अनुमोदन किया गया। उन्होंने जनपद में मोटे अनाजों की खेती को बढ़ावा देने एवं किसानों को तकनीकी जानकारी देने पर जोर देने हेतु संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया। पोषण सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु दलहन-तिलहन उत्पादन बढ़ाने के लक्ष्य निर्धारित किए गए। किसानों को उन्नत बीज, प्रशिक्षण एवं प्रदर्शनी के माध्यम से दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाने पर चर्चा की गई। आत्मा योजना के तहत किसानों के क्षमता निर्माण, भ्रमण एवं प्रदर्शनी कार्यक्रमों को समयबद्ध तरीके से कराने के निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी ने कहा कि कृषि विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ अंतिम छोर के किसान तक पहुंचे। लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत प्रगति सुनिश्चित की जाए। किसानों को नई तकनीक, बीज एवं बाजार की जानकारी देकर उनकी आय दोगुनी करने में सहयोग किया जाए।
बैठक में अपर जिलाधिकारी संदीप कुमार, अपर जिलाधिकारी न्यायिक, उप निदेशक कृषि सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
हापुड़: पायल डिजाइनर लेक्शन से होलसेल दामों पर खरीदे लेडीज़ कलेक्शन: 7417105068























