
👁 17 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र में दर्ज हुए एक अभियोग में वांछित हत्यारोपी पति को थाना गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
आपको बता दें कि हाल ही में गांव रेतोवाली मढ़ेया में प्रियंका का शव गांव से करीब 500 मीटर दूर स्थित एक खेत में शीशम के पेड़ पर फंदे से लटका मिला था। मृतका की शादी ढाई साल पहले मनवीर से हुई थी। पुलिस ने मृतका के परिजनों की तहरीर के आधार पर कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर मामले में वांछित हत्यारोपी पति मनवीर को दौताई नहर पुल से गिरफ्तार कर लिया जिस पर दहेज हत्या का आरोप है।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010






















