किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर की आपात बैठक










किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर की आपात बैठक

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): किसानों द्वारा एकलव्य को ग्राम अटुटा में मुख्य अतिथि के रूप में एकलव्य सिंह सहारा को आमंत्रित किया गया। किसानों से जुड़े मुद्दों पर लगातार गांवों में बैठकें जारी हैं। बड़ी संख्या में ग्रामीणों द्वारा भारतीय किसान यूनियन में आस्था जताते हुए सदस्यता ग्रहण की जा रही हैं। बैठक के दौरान ग्रामीणों ने कहा कि विद्युत विभाग की तानाशाही, आवारा पशुओं द्वारा खेतों को पहुंचाए जा रहे भारी नुकसान तथा चीनी मिल द्वारा गन्ने का समय पर भुगतान न होने से किसान परेशान हैं। एकलव्य ने कहा न्यूनतम समर्थन मूल्य C2 + 50% फार्मूले के साथ देश में लागू होना ही चाहिए। सरकार द्वारा किसानों के गन्ने का मूल्य न बढ़ाना और 14 दिन में गन्ने का भुगतान न होना किसानों के लिए बड़ी समस्या है। अगर मिल ने किसानों का भुगतान समय पर नहीं किया तो मिल वालों को ब्याज सहित भुगतान करना ही पड़ेगा अन्यथा मिलों के ख़िलाफ़ किसानों की एकत्रित होकर एक बड़ा आंदोलन करना ही पड़ेगा।

इस कार्यक्रम के दौरान मंडल सचिव यशवीर सिंह, नेपाल सिंह, मोनू फौजी, वीरेंद्र पूर्व प्रधान, नगर अध्यक्ष भगत राम सिंह, मुनेश पाल सिंह, राजीव, अरुण चौधरी, शुभम चट्ठा, परमजीत सिंह, अर्जुन चौधरी, हरप्रीत निर्वाण, रविंदर चौधरी, राहुल कुमार, हनी जाटव, मोंटू चौधरी आदि उपस्थित रहे।

VEDAM INTERNATIONAL SCHOOL: Admissions open for Play Group to Class V: 9536100111 || By Bhagatji Educational Trust








  • Related Posts

    64 लाख की लूट के मामले में फरार दो आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित

    🔊 Listen to this जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में हुई 64 लाख रुपए की लूट के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों पर पुलिस ने 25-25…

    Read more

    अमेरिका ट्रेड डील से नाखुश किसानों का ज्ञापन

    🔊 Listen to this अमेरिका ट्रेड डील से नाखुश किसानों का ज्ञापनहापुड, सीमन (ehapurnews.com):राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के तत्वावधान में जिला अध्यक्ष तरूण सिवाल के नेतृत्व में भारत अमेरिका ट्रेड…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    64 लाख की लूट के मामले में फरार दो आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित

    64 लाख की लूट के मामले में फरार दो आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित

    अमेरिका ट्रेड डील से नाखुश किसानों का ज्ञापन

    अमेरिका ट्रेड डील से नाखुश किसानों का ज्ञापन

    बाबूगढ़ के कुटू आटा विक्रेता के प्रतिष्ठान पर खाद्य विभाग का छापा

    बाबूगढ़ के कुटू आटा विक्रेता के प्रतिष्ठान पर खाद्य विभाग का छापा

    दो नाबालिग बहनों से दुष्कर्म के अभियुक्त को 20 वर्ष का सश्रम कारावास व 10 हजार रूपए का अर्थदण्ड

    दो नाबालिग बहनों से दुष्कर्म के अभियुक्त को 20 वर्ष का सश्रम कारावास व 10 हजार रूपए का अर्थदण्ड

    हापुड़ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष लखनऊ पहुंचे

    हापुड़ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष लखनऊ पहुंचे

    कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष हाऊस अरेस्ट

    कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष हाऊस अरेस्ट
    error: Content is protected !!