
कस्तूरबा गांधी विद्यालय की छात्रा बनी पुलिस चौकी प्रभारी
हापुड, सीमन (EHAPURNEWS.COM):महिलाओं एवं बालिकाओं के सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए चलाए जा रहे मिशन शक्ति विशेष अभियान के छठे चरण की कार्ययोजना के क्रियान्वयन हेतु मंगलवार, 13 अक्टूबर-2026 की गतिविधि के अनुपालन में केजीबीवी नगर क्षेत्र हापुड़ की कक्षा आठ की छात्रा कोमल को कुचेसर चौपला महिला चौकी प्रभारी बनाया गया। चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक आयशा सिंह ने कोमल को चौकी की कार्यशैली समझायी, कोमल ने चौकी प्रभारी से उनके सामने आने वाली चुनौतियों के बारे में जानकारी प्राप्त की। चौकी प्रभारी आयशा सिंह द्वारा उसकी सभी जिज्ञासाओं को धैर्य पूर्वक सुनकर उसका उत्तर दिया गया। उन्होंने कोमल की सूझबूझ और तर्कशक्ति की प्रशंसा करते हुए उसे भविष्य के लिए अनेक शुभकामनाएं दी। मिशन शक्ति 6.0 कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी दीपा भाटी एवं जिला समन्वयक बालिका शिक्षा पूजा सैनी के मार्गदर्शन एवं दिशानिर्देशों के अनुरूप विद्यालय की वार्डन कम शिक्षिका अर्चना त्यागी सुगमकर्ता अंजू शर्मा एवं समस्त स्टाफ ने कार्यक्रम का संचालन किया।
“द रेमंड शॉप” दे रहे हैं रेडीमेड कलेक्शन पर 50% तक की विशेष छूट: 9149331926





















