सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का पात्र लोगों को मिले लाभ










सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का पात्र लोगों को मिले लाभ
हापुड़,सूवि(ehapurnews.com):जनपद हापुड की जिलाधिकारी श्रीमती प्रेरणा शर्मा प्रतिदिन अपने नियमित समय प्रात:10:00 बजे से अपने कार्यालय में जनसुनवाई करती है। इस दौरान शुक्रवार को डे ऑफिसर के रूप में डिप्टी कलेक्टर श्रीमती ईला प्रकाश उपस्थित रही।
बताते चले कि जिलाधिकारी श्रीमती प्रेरणा शर्मा के द्वारा प्रतिदिन की तरह आज भी जनसुनवाई की गई। जनसुनवाई के दौरान जिलाधिकारी के समक्ष निराश्रित बच्चों के संबंध में शिकायत प्राप्त हुई जिसमें दो मासूम बच्चों जिनके मां-बाप की मृत्यु हो चुकी है तथा रिश्तेदारों द्वारा बच्चों को घर से निकालकर घर अपने नाम कर लिया हैं।
शिकायत का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी ने जिला प्रोबेशन अधिकारी को निर्देशित किया कि तहसीलदार हापुड़ से समन्वय स्थापित करते हुए समस्या की गहनता से जांच करें, जांच के उपरांत समस्या का निस्तारण कराना सुनिश्चित करें। साथ ही डीएम ने जिला प्रोबेशन अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के तहत दोनों बच्चों को लाभान्वित भी किया जाए।
जन सुनवाई के दौरान जिलाधिकारी को राजस्व, नगर पालिका, पुलिस विभाग, विकास विभाग सम्बंधित अन्य शिकायतें प्राप्त हुई। इस दौरान शिकायतकर्ताओं द्वारा आय, जाति प्रमाण पत्र, विधवा, वृद्धा, विकलांग पेंशन, किसान सम्मान निधि, आधार कार्ड, विद्युत व्यवस्था बाधित होने, आपसी लड़ाई—झगड़ा, स्कूल में प्रवेश, गृह कलेश से सम्बंधित शिकायतों से जिलाधिकारी महोदया को अवगत कराया गया। इस दौरान कार्यालय पर जनसुनवाई हेतु शिकायतकर्ताओं का आवागमन रहा।
जिलाधिकारी श्रीमती प्रेरणा शर्मा ने शिकायत सुनते हुए क्रमवार सभी शिकायतकर्तओ की शिकायतों का निस्तारण पूर्ण गुणवत्ता के साथ किए जाने हेतु संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने शिकायतों से सम्बंधित अधिकारियों को शिकायत प्रेषित करते हुए निर्देशित करते हुए कहा कि शिकायत का निस्तारण समयान्तराल में पूर्ण गुणवत्ता से किया जाना सुनिश्चित किया जाए। जिलाधिकारी द्वारा अंतिम व्यक्ति की शिकायत सुनने तक जनसुनवाई की गई।

CONTACT FOR CRASH COURSE: 7351945695









  • Related Posts

    पूर्व सैनिको की समस्याओ का हो निराकरण

    🔊 Listen to this हापुड, सूवि (ehapurnews.com): समस्त पूर्व सैनिकों की समस्याओं के निराकरण हेत जिलाधिकारी एंव अध्यक्ष जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास हापुड़ अभिषेक पांडेय (आई.ए.एस.) की अध्यक्षता में…

    Read more

    हापुड़: पांच साल के मासूम पर कुत्तों ने किया हमला

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। कुत्तों के झुंड ने हापुड़ के मजीदपुरा के रहने वाले 5 साल…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पूर्व सैनिको की समस्याओ का हो निराकरण

    पूर्व सैनिको की समस्याओ का हो निराकरण

    हापुड़: पांच साल के मासूम पर कुत्तों ने किया हमला

    हापुड़: पांच साल के मासूम पर कुत्तों ने किया हमला

    अधिवक्ता के साथ मारपीट के मामले में टोल प्लाजा कंपनी का लाइसेंस हो निरस्त, हापुड़ में अलाव की लकड़ी के बिलों की हो जांच

    अधिवक्ता के साथ मारपीट के मामले में टोल प्लाजा कंपनी का लाइसेंस हो निरस्त, हापुड़ में अलाव की लकड़ी के बिलों की हो जांच

    भाजपा जिलाध्यक्ष कविता माधरे को भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ ने किया सम्मानित

    भाजपा जिलाध्यक्ष कविता माधरे को भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ ने किया सम्मानित

    जनपद में आठ नई सहकारी समितियां गठित

    जनपद में आठ नई सहकारी समितियां गठित

    खाद्य विभाग टीम ने छापेमारी कर सोस के दो नमूने लिए

    खाद्य विभाग टीम ने छापेमारी कर सोस के दो नमूने लिए
    error: Content is protected !!