हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): पिलखुवा/हापुड़। धौलाना बिजलीघर की आज छह घंटे आपूर्ति बंद रहेगी। एसडीओ प्रदीप कुमार ने बताया कि धौलाना बिजलीघर की मशीनों एवं उपकरणों की मरम्मत का कार्य किया जाएगा। जिसके कारण मंगलवार को सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक धौलाना, ढीकरी, महाराजगढ़ी, सौलाना, मिलक, खगोड़ा, निधाबली, ऊर्जा अमीपुर, ककराना, कंदौला, कंदौली, करनपुर जट्ट, लालुपर, नरायनपुर, नंनदपुर, बासतपुर, सिवाया, नटों की मंढैया समेत अन्य जगहों की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। वहीं, प्रीत विहार स्थित बिजलीघर के फीडर मंगलवार को दोपहर 11 से शाम चार बजे तक बंद रहेंगे। इससे जुड़े दिल्ली रोड के मोहल्लों की सप्लाई प्रभावित रहेगी। एसडीओ देवेंद्र कुमार ने बताया कि टाउन हॉल बिजलीघर के लिए बिछाई जा रही नई लाइन के चलते प्रीत विहार बिजलीघर के फीडर बंद रखे जाएंगे।
एस. ए. इंटरनेशनल स्कूल में एडमिशन के लिए सम्पर्क करेः 9258003065

सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586

























