
चार अगस्त से 8 अगस्त तक प्रतिदिन 4 घंटे विद्युत आपूर्ति रहेगी प्रभावित
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की दिल्ली रोड पर स्थित बिजली घर से जुड़े फीडर नंबर 3 व 5 की बुलंदशहर रोड की लाइन व परिवर्तकों को पूर्ण जमा योजना के अंतर्गत शिफ्ट किया जाएगा जिसकी वजह से 4 अगस्त से 8 अगस्त तक प्रतिदिन सुबह 11:00 से दोपहर 3:00 बजे तक मोहल्ला राजीव विहार, महेशपुरी, छज्जूपुर, किशनपुरा, मजीदपुरा गली नंबर 1 व 2, पीरबाउद्दीन, कोठीगेट आदि मोहल्लों की विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी। इस दौरान लोगों को थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता एसके अग्रवाल ने बताया कि बुलंदशहर रोड के चौड़ीकरण में बिजनेस प्लान के कार्य के लिए शटडाउन रहेगा।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365



























