हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):33/11 के0वी0 विद्युत उपकेन्द्र पटना मुरादपुर से पोषित फीडर नं0 02 व 05 पर आर०डी०एस०एस० योजना के अन्तर्गत 11 के0वी0 जर्जर लाइन व पोषक धनीराम सुप्रीम पैट्रोल पम्प के सामने की एल०टी० रोड़ क्रोसिंग पर लाईन बदलने का कार्य किया जाना प्रस्तावित है। जिसके कारण 33/11 के०वी० विद्युत उपकेन्द्र पटना मुरादपुर से पोषित पोषक नं0 1, 2, 5 व देहात पोषक जरोठी से पोषित मौहल्ले सोटावाली, अम्बेडकर नगर, सोहनपुर, पटना, गढ रोड, अनुज विहार, कोटला सादात, किला कोना, चैनापुरी, ग्राम मन्सूरपुर व लोधीपुर की विद्युत आपूर्ति दिनांक 13.07.2024 को समय प्रातः 10:00 बजे से 16:00 बजे तक बाधित रहेगी। तथा पोषक नं० 3 व 4 के मौहल्ले भीमनगर, गिरधारी नगर, कन्हैयापुरा, सुभाष नगर, शिवनगर, कविनगर, नवज्योति कॉलोनी व मिनाक्षी रोड विद्युत आपूर्ति दिनांक 13.07.2024 को समय प्रातः 13:00 बजे से 16:00 बजे तक बाधित रहेगी।






















