👁 0 views Views
हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com) : हापुड़ की मोदीनगर रोड पर स्थित 132 बिजलीघर में रविवार को मरम्मत कार्य किया गया जिससे कि आने वाले दिनों में उपभोक्ताओं को किसी तरह की समस्या का सामना ना करना पड़े. इसके चलते विद्युतकर्मी सुबह ही काम में जुट गए और मरम्मत कार्य पांच घंटे में पूरा हुआ. ऊर्जा निगम के अधिकारियों का उद्देश्य है कि उपभोक्ताओं को आने वाले दिनों में किसी तरह की समस्या का सामना ना करना पड़े. इसके चलते विभाग ने अभी से तैयारी शुरू कर ली है. बता दें कि पांच घंटे विद्युत आपूर्ति ठप रहने से लगभग एक दर्जन से अधिक मोहल्लों की बिजली आपूर्ति प्रभावित रही.
गाय और भैंस के शुद्ध दूध || Pure Milk की FREE DELIVERY: 9068607739
























