हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ डिपो को बुधवार को चार नई बसें मिल गई। हालांकि इस महीने आठ बसें कबाड़ में तब्दील हो गई। एक तरफ आठ बसों की कमी से यात्रियों को परेशानी हो रही है तो वहीं चार बसें मिलने से थोड़ी राहत भी मिली है। हापुड़ डिपो से हल्द्वानी, नोएडा, दिल्ली, किठौर, मोदीनगर, लखनऊ समेत विभिन्न मार्गों पर 105 बसों का संचालन होता है लेकिन सैकड़ों यात्रियों की संख्या के सामने इतनी बसें कम है जिसकी वजह से आम लोग परेशान हैं। आठ बसों की समय सीमा पूरी होने पर उन्हें कबाड़ घोषित कर दिया है जिसकी वजह से दैनिक यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि चार नई बसें मिलने से यात्रियों को थोड़ी राहत मिली है।
VIDEO: नोएडा नहीं बल्कि हापुड़ में कराएं कार की Ceramic Coating, Rubbing : 9719491595























