
हापुड़ सहित 16 जिलों में होगी 144 औद्योगिक प्लॉटों की ई-नीलामी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): त्तर प्रदेश को औद्योगिक केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में योगी २ार ने ड़ा कदम उठाया है। उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीसीडा) ने 16 जिलों में 144 औद्योगिक प्लॉटों की मेगा ई-नीलामी की योजना तैयार की है। यह प्रक्रिया 11 जुलाई को संपन्न होगी। इसके लिए 5 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।
ये मेगा ई-नीलामी मथुरा, मैनपुरी, शाहजहांपुर, हमीरपुर, जालौन, झांसी, फतेहपुर, कानपुर, बांदा, बागपत, उन्नाव, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, हापुड़, वाराणसी और अमेठी जिलों के औद्योगिक भूखंडों पर की जाएगी।
इसमें अमेठी में सर्वाधिक 33 प्लॉटों की नीलामी प्रस्तावित है। नीलामी में शामिल प्लॉटों का आकार 300 वर्ग मीटर से लेकर 13197 वर्ग मीटर तक हैं। सबसे छोटे प्लॉट बंथरा, लखनऊ में 300 वर्ग मीटर के हैं, जिनका आरक्षित मूल्य रिजर्व 16.47 लाख रुपये है। सबसे बड़ा प्लॉट कानपुर के मलवां में है जिसका आकार 13,197 वर्ग मीटर व आरक्षित मूल्य 3.74 करोड़ रुपये है। इन प्लॉटों पर सामान्य से लेकर विशेष औद्योगिक इकाइयां स्थापित की जा सकेंगी।
जुगल बैकरी से खरीदें बेकरी बिस्कुट, केक, पेस्ट्री, मिल्क ब्रेड, बर्गर, कुलचे आदि: 9897892601






















