
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई अभियोजन कार्यों की मासिक बैठक
हापुड, सूवि(ehapurnews.com); हापुड कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी श्रीमती कविता मीना व पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में अभियोजन कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी महोदया द्वारा निम्न बिंदुओं पर समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने जनपद में महिला अपराध, पॉक्सो एक्ट, गैंगस्टर, आबकारी अधिनियम एवं अन्य जघन्य अपराधों से संबंधित वादों में प्रभावी पैरवी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
*2. मिशन शक्ति एवं मिशन कन्विक्शन के तहत चिन्हित मुकदमों में सजा की दर बढ़ाने हेतु अभियोजन अधिकारियों को सख्त निर्देश3. न्यायालयों में लंबित वादों में गवाहों की समय से उपस्थिति सुनिश्चित कराई जाए। गैंगस्टर एक्ट में जब्त की गई संपत्तियों की समीक्षा की और कुर्की की कार्यवाही में तेजी लाने को कहा। जिलाधिकारी ने कहा कि “अपराधियों को सजा दिलाना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
बैठक में पुलिस अधीक्षक, अपर जिलाधिकारी न्यायिक सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
Gopal Ji Jewellers, Wholesaler of High Class Gold, Silver & Diamond Ornaments: 9758449179

























