
बहादुरगढ़ःआपसी कहासुनी के बाद अवैध असलहा और तलवार लहराने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार
हापुड़, सीमन /अमित कुमार(ehapurnews.com): उत्तर प्रदेश के मेरठ परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक महोदय के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष ‘ऑपरेशन शस्त्र’ अभियान के तहत जनपद हापुड़ की थाना बहादुरगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने ग्राम मोहम्मदपुर रुस्तमपुर में आपसी विवाद के दौरान अवैध असलहा और तलवार लेकर हुड़दंग मचाने वाली दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के ग्राम मोहम्मदपुर रुस्तमपुर में किसी बात को लेकर दो महिलाओं के बीच आपसी कहासुनी और विवाद हो गया था। बात इतनी बढ़ गई कि दोनों महिलाएं खुलेआम हाथ में अवैध असलहा और तलवार लेकर झगड़ा करने लगीं और इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया।
सूचना मिलते ही थाना बहादुरगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों महिलाओं को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से अवैध असलहा और तलवार भी बरामद कर ली है।
आरोपी महिला सीमा पत्नी उमेश, निवासी ग्राम मोहम्मदपुर रुस्तमपुर, थाना बहादुरगढ़, जनपद हापुड़,राखी पत्नी रामकिशन, निवासी ग्राम मोहम्मदपुर रुस्तमपुर, थाना बहादुरगढ़, जनपद हापुड़ है।
थाना बहादुरगढ़ पुलिस ने दोनों अभियुक्ताओं के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जनपद में कानून-व्यवस्था बिगाड़ने और अवैध हथियारों का प्रदर्शन करने वालों के खिलाफ ‘ऑपरेशन शस्त्र’ के तहत ऐसी सख्त कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।
दातों की झनझनाहट को नजरअंदाज ना करें, नि:शुल्क सलाह के लिए कॉल करें: 7668219093, 9997097671

























