👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : डॉक्टर रेखा शर्मा के रिटायर होने के बाद गाज़ियाबाद में एसीएमओ प्रशासन के पद पर कार्यरत रहे डॉ सुनील त्यागी ने मंगलवार को हापुड़ में सीएमओ के पद पर कार्यभार संभाल लिया और पौधारोपण भी किया. पूर्व मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ रेखा शर्मा 30 जून को सेवानिवृत्त हो चुकी है. इस बीच एसीएमओ डॉ केपी सिंह ने सीएमओ का चार्ज संभाला. मंगलवार को सीएमओ कार्यालय पहुंचे डॉ सुनील त्यागी ने सीएमओ पद का कार्यभार संभालते हुए कार्यालय के परिसर में वृक्षारोपण भी किया.

कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288

























