👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : वन महोत्सव के तहत बुधवार को वृक्षारोपण हेतु मैदान में उतरी राष्ट्रीय सैनिक संस्था जनपद हापुड़ की टीम ने 200 पौधे लगाने का लक्ष्य एक ही दिन में पूरा कर लिया। संस्था की टीम नें गांव बझीलपुर, ततारपुर व मंसूरपुर में पौधारोपण किया।
राष्ट्रीय सैनिक संस्था की महिला विंग भी पीछे नहीं रही और महिलाओं ने भी वृक्षारोपण में बढ़-चढ़ कर भाग लिया। संस्था की महिला विंग की पश्चिमी उत्तर प्रदेश की अध्यक्ष सुमन त्यागी नें टीम की अगुवाई की।
























