हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली विवाहिता ने अपने ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज की मांग पूरी न होने पर गला दबाकर हत्या का प्रयास का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मोहल्ला हरद्वारी नगर की रहने वाली जूही ने बताया कि उसकी शादी 28 अप्रैल 2017 को जिला गौतम बुद्ध नगर के थाना बिसरख के हल्द्वानी मोड़ सोनी वाली गली निवासी योगेश के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगे जिन्होंने पांच लाख रुपए दहेज में मांगे। मांग पूर्ण न होने पर पीड़ित का उत्पीड़न करना शुरू कर दिया और आठ जून 2023 को ससुराल पक्ष के लोगों ने विवाहिता को जमकर पीटा। न्याय के लिए पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक हापुड़ से मामले में शिकायत की जिसके बाद योगेश, लक्ष्मी, वीरेंद्र, रविंद्र, उमेश, दीपा, मंजू, सुगंध, हरपाल और पप्पू पंडित के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
किफायती दामों पर खरीदें टाइल्स: 9837824010






















