हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा में लगातार बढ़ती बिजली चोरी की शिकायत के बाद विभाग ने कमर कस ली है और पिछले 12 दिनों के अंदर 65 बिजली चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। शुक्रवार को ऊर्जा निगम की छापेमार कार्रवाई के दौरान 11 मामलों में विभाग ने कार्रवाई की जहां कटिया डालकर बिजली चोरी की जा रही थी। विभाग का कहना है कि सभी के खिलाफ नियम अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
पिलखुवा विद्युत वितरण निगम डिवीजन के अधिशासी अभियंता मनीष कुमार यादव ने बताया कि शुक्रवार को टीम ने क्षेत्र के कई स्थानों पर छापामार कार्रवाई की। अधिशासी अभियंता ने बताया कि इस दौरान 11 जगह कटिया डालकर लोग बिजली चोरी करते हुए पाए गए। मामले में विभिन्न थानों पर मुकदमा दर्ज कराया गया है।
एक ही दुकान से प्लास्टिक का सारा सामान होलसेल दाम पर खरीदें: 9359986878






















