
मंडलायुक्त ने गढ़ नगर पालिका परिषद की ईओ को फटकारा
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): कांवड़ यात्रा की तैयारियों का जायजा लेने के लिए मेरठ मंडलायुक्त भानुचंद्र गोस्वामी और डीआईजी कलानिधि नैथानी ने मंगलवार को गढ़मुक्तेश्वर के ब्रजघाट का निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी कविता मीना समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।
निरीक्षण के दौरान ब्रजघाट पर गंदगी और स्वच्छता व्यवस्था में खामियां मिलने पर मंडलायुक्त ने नाराजगी जताई। उन्होंने गढ़मुक्तेश्वर नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी (ईओ) को कड़ी फटकार लगाते हुए तत्काल सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा, स्वच्छता, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था और अन्य आवश्यक सुविधाओं की भी समीक्षा की तथा संबंधित अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समय रहते बेहतर ढंग से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
मोना ड्रीम गैलरी से 999/- की शॉपिंग पर 1 GIFT FREE: 9927143205, 7817840559























