
नाबालिग ने 13 साल की छात्रा के साथ की अश्लील हरकत, मुकदमा दर्ज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव में 13 साल के किशोर के साथ एक बाल अपचारी ने अश्लीलता की। पीड़िता की मां की तहरीर के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने बालअपचारी आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
कक्षा आठवीं की छात्रा के साथ 19 जुलाई को बाल अपचारी ने अश्लीलता की। पीड़िता की मां परिवार के साथ पशुओं का चारा लेने के लिए गई थी। घर पर उसकी बेटी अकेली थी। इसी दौरान उसके देवर का साला घर पर आया और कमरे में ले जाकर किशोरी से अश्लीलता करने लगा। बच्ची ने जब शोर मचाया तो आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है।
#Property में निवेश करने व किसी भी प्रकार का #Insurance कराने के लिए संपर्क करें: 7351777979























