👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र के गांव बक्सर की निवासी एक महिला मुंबई के क्वारंटाइन सेंटर से लापता हो गई जिसके बाद पति महिला को ढूंढने की कोशिश कर रहा है और उसने प्रधानमंत्री के नाम चिट्ठी लिखकर मदद की मांग की है।
बता दें कि सिंभावली के गांव बक्सर निवासी एक युवक ने बताया कि एक महीने पहले उसकी पत्नी हापुड़ से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी जो नवी मुंबई के कल्याणपुरा में स्थित स्वास्थ्य विभाग के क्वॉरेंटाइन सेंटर में मिली। पति नवी मुंबई पहुंचा और पत्नी की देखभाल के लिए स्वास्थ्य कर्मियों को आठ हजार रुपए भी दिए लेकिन पत्नी वहां से लापता हो गई। पति ने मदद की गुहार लगाई है।
अब घर बैठे कराएं इंश्योरेंस: 9756129288
























