👁 1 views Views
हापुड़, सीमन(ehapurnews.com): अखिल भारतीय गुर्जर महासभा उत्तर प्रदेश में हापुड़ के दो युवाओं को दायित्व सौंपे गये। युवा नीरज गुर्जर निवासी ग्राम गोहरा आलमगीरपुर को जिला अध्यक्ष एवं अमित नागर को प्रदेश महामंत्री के पद पर नियुक्त किया गया है। अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के उत्तर प्रदेश के प्रांतीय अध्यक्ष दिनेश गुर्जर ने गुरुवार को अमित नागर एवं नीरज गुर्जर को नियुक्ति दिए। गुर्जर समाज के लिए उनकी लगन और निष्ठा को देखते हुए दोनों युवकों को यह पदभार दिया गया है साथ ही प्रांतीय अध्यक्ष ने हापुड़ के दोनों युवा साथियों को गुर्जर समाज के हित में सर्वदा कार्यरत रहने का विश्वास जताया है।
FoodHub दे रहे हैं Free Home Delivery (Min Rs. 200 within 3 KM), अभी कॉल करें: 6398888613, 7078480342























