
👁 24 views Views
गांव सालेपुर में लेन-देन को लेकर दो पक्षों में विवाद
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के कपूरपुर क्षेत्र के गांव सालेपुर में शुक्रवार की सुबह ₹5000 को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इस दौरान जमकर गाली-गलौज हुआ जिससे गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची जिसने कुछ लोगों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी।
मामला शुक्रवार की सुबह का बताया जा रहा है। जब दो पक्षों में जमकर विवाद हुआ। इस दौरान फायरिंग की बात भी सामने आई है। इस दौरान इलाके में दहशत की स्थिति बन गई। लोग अपने-अपने घरों में छिप गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची जिसने कुछ लोगों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी।
घर में है दीमक की समस्या, FREE इंस्पेक्शन के लिए करें कॉल: 8077979922




















