
हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): लखनऊ में हुए अग्निकांड के बाद हापुड़ में भी अधिकारियों की नींद टूट गई है जिन्होंने बिना मानकों के चल रहे कोचिंग सेंटरों और लाइब्रेरी पर शिकंजा कसा। मंगलवार को हापुड़ में मानकों के विपरीत संचालित मिली एजुकेशन ईरा लाइब्रेरी, दिशा लाइब्रेरी और वर्धमान कोचिंग सेंटर के खिलाफ सीलिंग की कार्रवाई की गई। सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने पर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। दमकल विभाग का कहना है कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मानकों के विपरीत चलने वाले प्रतिष्ठानों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। आपको बता दें कि हापुड़ के साथ-साथ बहादुरगढ़ में भी तीन लाइब्रेरी सील की गई है। जनपद के विभिन्न हिस्सों में यह अभियान चल रहा है। इसी के साथ दर्जनों इंस्टिट्यूट का निरीक्षण किया गया।
विभाग ने हापुड़ तहसील चौपला पर स्थित दिशा लाइब्रेरी, चंडी रोड पर स्थित वर्धमान कंप्यूटर इंस्टिट्यूट और देवनंदिनी हॉस्पिटल के सामने स्थित एजुकेशन एरा लाइब्रेरी को सील कर दिया।
गाय व भैंस के दूध का शुद्ध घी खरीदने के लिए संपर्क करें: 9068607739
























