
धौलाना: इंडस्ट्रियल एरिया में युवक का फंदे से लटका मिला शव
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना क्षेत्र के गांव शेखपुर खिचरा इंडस्ट्रियल एरिया में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची जिसने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मृतक की पहचान कर उसके परिजनों को मामले से अवगत कराया। युवक की मौत से परिजनों में मातम पसरा है। पुलिस ने मृतक की पहचान 19 वर्षीय जुबेर पुत्र इस्लाम थाना कपूरपुर के रूप में की है।
आपको बता दें कि मृतक जुबेर शेखपुर खिचड़ा इंडस्ट्रियल एरिया में टीन शेड डालने का काम करता था जो पिछले करीब एक हफ्ते से यही रह रहा था। मामला गुरुवार की देर रात का है जब उसने किसी कारण फांसी लगा ली। शुक्रवार की सुबह जब उसके साथ काम करने वाले लोग मौके पर पहुंचे तो उन्होंने जुबेर का शव फंदे से लटका देखा। इसके बाद उनके होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत पुलिस को मामले से अवगत कराया जिसने शव को नीचे उतारा और शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जय गुरुदेव ज्वेलर्स से खरीदें सोने, चांदी व डायमंड की ज्वेलरी: 9634998846


























