
ई-रिक्शा पलटने से चालक की मौत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव चांदनेर में ई-रिक्शा पलटने से गांव निवासी व्यक्ति की मौत हो गई जिसके बाद परिजनों ने बिना किसी कानून कार्रवाई के मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया। परिवार में कोहराम मचा है।
गांव चांदनेर निवासी 45 वर्षीय कलवा पुत्र प्रेम ई-रिक्शा चलाकर अपने परिवार का पालन पोषण करता था। मामला गुरुवार की देर शाम का है जब वह ई-रिक्शा से गांव लौट रहा था। जैसे ही ई-रिक्शा गांव के रास्ते पर पहुंचा तभी ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कलवा ई रिक्शा के नीचे दब गया। इसके बाद उसे घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
We at Kansal Classes are looking for an experienced faculty for science TGT who has a grip on all three parts.Contact us on : 7037494586


























