
धौलानाः हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से ट्रक में लगी आग
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना से बड़ी खबर सामने आई है। जहां हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से एक ट्रक में अचानक आग लग गई। हादसे के दौरान ट्रक चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई और एक बड़ा हादसा टल गया।
मामला धौलाना यूपीएसआईडीसी चौकी क्षेत्र के डबल रोड इंडस्ट्रियल एरिया का है, जहां रविवार को एक ट्रक हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आते ही ट्रक में आग लग गई और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
आग लगते ही चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए ट्रक से कूदकर अपनी जान बचाई। घटना की सूचना मिलने के बाद संबंधित पुलिस और दमकल विभाग को जानकारी दी गई।
हाईटेंशन लाइन और ट्रक के संपर्क में आने से लगी आग की वजह से कुछ समय के लिए इलाके में दहशत का माहौल बना रहा। राहत की बात यह रही कि चालक समय रहते ट्रक से बाहर निकल गया और किसी तरह की जनहानि नहीं हुई।
फिलहाल हादसे के बाद आग पर काबू पाने की कार्रवाई की गई। हाईटेंशन लाइन की चपेट में ट्रक कैसे आया, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।
We at Kansal Classes are looking for an experienced faculty for science TGT who has a grip on all three parts.Contact us on : 7037494586


















