
गढ़ः संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर के गांव नानपुर में 27 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कंप मच गया। मृतका की पहचान प्रियंका के रूप में हुई है। घटना सोमवार सुबह करीब 11 बजे की बताई जा रही है।
मृतका प्रियंका के परिजनों का आरोप है कि प्रियंका के ससुराल पक्ष के लोग दहेज में कार की मांग करते थे। बताया जा रहा है कि प्रियंका का पति गाड़ी चलाने का काम करता है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने विवाहिता के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई करने की बात कह रही है। मामले में ससुराल पक्ष पर लगाए गए दहेज हत्या के आरोपों की जांच की जा रही है।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264


















