
धौलाना: मक्का के भरा कैंटर पलटा, चालक सुरक्षित
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा-धौलाना रोड पर मक्का की बोरियों से भरा एक कैंटर रविवार को कंदौला प्रताप गेट के पास सड़क किनारे अनियंत्रित होकर पलट गया। कैंटर में करीब 350 बोरिया थी जो पास के तालाब में जा गिरी। गनीमत रही की चालक सुरक्षित है।
मामला रविवार का है जब कैंटर चालक संदीप राणा गौतमबुद्ध नगर के रघुपुर से कैंटर में मक्का की 350 बोरियां लाद कर मुजफ्फरनगर जा रहा था। तभी धौलाना के कंदौला प्रताप गेट के पास अचानक कैंटर का एक पहिया सड़क से नीचे उतर गया औऱ कैंटर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे देख राहगीरों की भीड़ एकत्र हो गई और पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुँचे थाना प्रभारी अवनीश शर्मा ने क्रेन की सहायता से पलटे हुए कैंटर को सीधा किया। जिसके बाद मजदूरों ने तालाब में गिरी मक्का की बोरियों को बाहर निकाला। बताया गया है कि तालाब में मक्का गिरने से हजारों रुपए का नुकसान बताया गया है।
VIKAS GLOBAL SCHOOL || ADMISSION OPEN: NURSERY TO IX & XI : 8710848586, 8710868788


















