
धौलाना: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र स्थित गांव देहरा में एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। मौके पर मौजूद लोगों ने घायल युवक को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने युवक को उपचार के दौरान मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव बास्तपुर के रहने वाले 30 वर्षीय अनुज राणा पुत्र मधुसूदन जो कि बाइक से जा रहे थे। तभी देहरा गांव के पास एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद स्थानीय लोग एकत्र हो गए और युवक को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी अवनीश शर्मा व पुलिस टीम मौके पर पहुंची और युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खगाल रही है।
कैलकुलेटर से भी तेज दौड़ेगा दिमाग, सीखें अबेकस (Abacus) व वैदिक मैथ्स (Vedic Maths) 9219237480

























