
धौलाना: अचानक सामने आए सांड से भिड़ी बाइक, सवार जख्मी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड के थाना धौलाना क्षेत्र में आवारा पशुओं का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला धौलाना इलाके का है, जहां सड़क पर अचानक सांड आ जाने की वजह से एक भीषण हादसा हो गया। इस हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया है,
“जानकारी के अनुसा हापुड़ के धौलाना में पंचपीर के पास सड़क पर दौड़ रहे दो सांडों की चपेट में आने से अलग-अलग बाइक पर सवार दो युवक घायल हो गए। हादसे में गुलावठी निवासी शिवा को गंभीर चोटें आई हैं।
“आपको बता दें कि यह कोई पहली बार नहीं है जब आवारा पशुओं की वजह से किसी की जान पर बन आई हो। आए दिन इस तरह की घटनाएं सामने आती रहती हैं, लेकिन इसके बावजूद जिम्मेदार विभाग इस समस्या पर लगाम लगाने में नाकाम साबित हो रहा है।
दातों की झनझनाहट को नजरअंदाज ना करें, नि:शुल्क सलाह के लिए कॉल करें: 7668219093, 9997097671

























