
डिजिटल प्रमाण पत्र हेतु पांच नवम्बर को जागरूकता शिविर
हापुड, सूवि(ehapurnews.com): सभी पेंशनरों व पारिवारिक पेंशनरों के जीवन प्रमाण पत्रों को डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र के रूप में प्राप्त किये जाने हेतु निम्नांकित माध्यम उपलब्ध कराए गए है-
१- जीवन प्रमाण पोर्टल उमंग एप्लीकेशन
२- डोर स्टेप बैंकिंग
३- पोस्ट ऑफिस
अतः उपरोक्त व्यवस्था के क्रम में निम्नांकित अधिकारीयों की समिति गठित करते हुए सम्बंधित अधिकारीयों को निर्देशित किया जाता है कि शासनादेश दिनांक 26-07-2022 में संलग्न व्यवस्था के अनुसार अपने अपने स्तर से विभागीय टीमों का गठन करते हुए तहसील / ब्लाक / नगर पंचायत स्तर पर पेंशनरों को डिजिटल जीवित प्रमाण पत्र के सम्बन्ध में जागरूक किये जाने हेतु विशेष कैम्पों/ प्रशिक्षण शिविर के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाते हुए कृत कार्यवाही की सूचना वरिष्ठ कोषाधिकारी हापुड को उपलब्ध कराए।
1- वरिष्ठ कोषाधिकारी –
नोडल अधिकारी
2- लीड बैंक मेनेजर हापुड़
सहायक नोडल अधिकारी
3- उप डाकपाल हापुड़
सहायक नोडल अधिकारी
उक्त के अनुपालन में दिनांक 05-11-2026 समय 11:30 AM को कलेक्ट्रेट सभागार, हापुड़ में डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र के संबंध में जागरूकता अभियान / प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जा रहा है। जिसमें सभी पेंशन वितरण विभाग (Banks, Post Office) के प्रतिनिधि प्रतिभाग करने का कष्ट करें।
हापुड़: पायल डिजाइनर कलेक्शन से होलसेल दामों पर खरीदे लेडीज़ कलेक्शन: 7417105068‘


























