
हापुड़: दहेज में कार व 5 लाख न मिलने पर पत्नी का गला दबाने का प्रयास, पति समेत ससुराल पक्ष पर मुकदमा दर्ज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): दहेज की लालच ने रिश्तों को तार-तार कर दिया है। जनपद हाफिजपुर थाना क्षेत्र में दहेज की मांग पूरी न होने पर एक पति ने अपनी ही पत्नी को प्रसूता अवस्था में प्रताड़ित किया और उसका गला दबाने तक का प्रयास किया। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला…”
“मिली जानकारी के अनुसार, गांव कुरान निवासी अलीशा का निकाह 25 फरवरी 2024 को मेरठ के खरखौदा थाना क्षेत्र के गांव आड़ निवासी शादाब के साथ हुआ था। निकाह में मायके पक्ष ने अपनी हैसियत के मुताबिक करीब 15 लाख रुपये खर्च किए थे और 3 लाख रुपये नकद भी दिए थे लेकिन आरोप है कि इसके बाद भी ससुराल पक्ष का लालच कम नहीं हुआ और वे अतिरिक्त दहेज के रूप में 5 लाख रुपये नकद और एक चार पहिया वाहन (कार) की मांग करने लगे। पीड़िता का आरोप है कि 8 सितंबर 2026 को जब वह प्रसूता अवस्था में थीं, तब पति और ससुराल वालों ने उनके साथ मारपीट की और कुरान गांव के एक स्कूल के पास छोड़कर फरार हो गए।
मामले को सुलझाने के लिए पंचायत भी बुलाई गई, लेकिन पति बिना अतिरिक्त दहेज के साथ रखने को तैयार नहीं हुआ। हद तो तब हो गई जब 30 अक्टूबर की सुबह करीब 10 बजे आरोपी पति शादाब मायके जा पहुंचा, गाली-गलौज की, जमीन पर पटककर घुटने से गला दबाने का प्रयास किया और दहेज की मांग पूरी न होने पर तीन तलाक देने की धमकी भी दी।
“इस मामले में सीओ मुनीश चंद्र ने बताया है कि पुलिस ने विवाहिता की तहरीर पर आरोपी शादाब और अन्य परिजनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है।
DIVYANSH ARYA HEIGHTS: EXCLUSIVE 3 & 4 BHK RESIDENCES: 9762489492

























