
सरस्वती मेडिकल कॉलेज में जिला स्तरीय आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन सम्मेलन का हुआ आयोजन
हापुड़,सूवि(ehapurnews.com): सरस्वती मेडिकल कॉलेज, पिलखुवा-हापुड़ में मंगलवार को आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (ABDM), उत्तर प्रदेश के अंतर्गत जिला स्तरीय ए.बी.डी.एम. सम्मेलन का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिलाधिकारी श्रीमती कविता मीना (I.A.S.) उपस्थित रही और उन्होने दीप प्रज्ज्वलित करके सम्मेलन का शुभारंभ किया।
सम्मेलन का मुख्य विषय जनपद के डिजिटल स्वास्थ्य इकोसिस्टम में सरकारी एवं निजी स्वास्थ्य सेवाओं का एकीकरण रहा। सम्मेलन में आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के अंतर्गत आभा (ABHA) आईडी निर्माण, हेल्थ प्रोफेशनल रजिस्ट्री, हेल्थ फैसिलिटी रजिस्ट्रेशन एवं डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड्स के महत्व पर विस्तार से चर्चा की गई।
मुख्य अतिथि जिलाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन स्वास्थ्य क्षेत्र में एक क्रांतिकारी पहल है। इससे जनपद के सभी नागरिकों का डिजिटल स्वास्थ्य रिकॉर्ड एक ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगा, जिससे सरकारी एवं निजी दोनों स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ सुगमता से मिल सकेगा। उन्होंने सभी निजी अस्पतालों एवं चिकित्सकों से ABDM से जुड़ने की अपील की।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069

























