
धौलाना विधायक ने किया सीसी रोड के निर्माण का लोकार्पण
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):जनपद हापुड की धौलाना विधानसभा क्षेत्र के ग्राम हिंडालपुर में विधान मंडल क्षेत्र विकास निधि योजना के अंतर्गत दो सीसी रोड एवं नाली निर्माण कार्यों का विधायक धर्मेश तोमर ने रविवार को लोकार्पण किया।
यह निर्माण कार्य चेतन के घर से कान्ती के घर तक 138 मीटर लंबाई एवं 7.47 लाख रुपये तथा मनोज के घर से विपिन के घर तक 68 मीटर लंबाई एवं 5.635 लाख रुपये की लागत से निर्मित कार्य को रविवार को क्षेत्रवासियों को समर्पित किए।
लोगो ने विश्वास जताया है कि विकास कार्य बेहतर आवागमन, जल निकासी एवं ग्रामीण आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
विधायक ने कहा कि जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप विकास कार्यों को गति देना तथा प्रत्येक गांव तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाना ही हमारा संकल्प है।
कैलकुलेटर से भी तेज दौड़ेगा दिमाग, सीखें अबेकस (Abacus) व वैदिक मैथ्स (Vedic Maths) 9219237480























