
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासनविभाग की टीम ने सोमवार और मंगलवार को हापुड़ जनपद में छापामार कार्रवाई की। मंगलवार को की गई कार्रवाई के दौरान टोमेटो केचप और चीज ड्रेसिंग का एक-एक नमूना संग्रहित किया और 1 लाख ₹100 का लगभग 686 किलो टोमेटो केचप सीज कर दिया। आने वाली रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज कुमार, खाद्य सुरक्षा अधिकारी मोहित कुमार, विपिन कुमार सिंह, राम प्रकाश गंगवार अधिकारियों के निर्देश पर मंगलवार को धौलाना क्षेत्र के यूपीएसआई स्थित फेस-2 स्थित Dengi Agro फूड इंडस्टरीज पहुंचे जहां टीम ने टोमेटो केचप और चीज ड्रेसिंग का एक-एक नमूना संग्रहित किया और एक लाख ₹100 का लगभग 686 किलो टोमेटो केचप सीज कर दिया।
इससे पहले टीम ने सोमवार को रिलायंस रिटेल लिमिटेड स्मार्ट प्वाइंट निकट चमरी दिल्ली रोड हापुड़ से चीज सॉस, टोमेटो केचप, मिक्स फ्रूट जैम, कलौंजी टमाटर की चटनी का एक-एक नमूना लेकर प्रयोगशाला भेजा था। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की छापामारी जारी है।
महत्वपूर्ण सूचना – व्यावसायिक वाहन मालिकों हेतु
उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार सभी परमिटधारी व्यावसायिक वाहनों में VLTD (Vehicle Location Tracking Device) एवं पैनिक बटन लगवाना अनिवार्य है।
यदि आपके वाहन में अभी तक VLTD स्थापित नहीं है, तो शीघ्र संपर्क कर सरकार द्वारा अनुमोदित VLTD डिवाइस लगवाएं।
Trackcop Security Solutions
अमन सिंघल
📞 8126293996, 8979003261
📍 भगवती गंज, हापुड़
























