
👁 23 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): बेसिक शिक्षा विभाग में नगर और हापुड़ ब्लॉक के बीईओ देशराज वत्स और मनोज गुप्ता की पदोन्नति वरिष्ठ प्रवक्ता के पद पर हो गई है। इन दोनों के स्थानांतरण के बाद जिले में सिर्फ तीन बीईओ रह गए हैं जिन पर सात सीटों का चार्ज है। देशराज वत्स का स्थानांतरण मुजफ्फरनगर और मनोज गुप्ता का स्थानांतरण सहारनपुर हो गया है। अब जिले में योगेश गुप्ता, सर्वेश कुमार समेत तीन खंड शिक्षा अधिकारी ही बचे हैं जिन पर सात सीटों का जिम्मा है।
VIBGYOR INTERNATIONAL SCHOOL: WALK-IN INTERVIEW FOR TGT & PGT: 9027474537, 7011142027
























