
धौलाना: मॉडर्न एंटरप्राइजेज फैक्ट्री से पांच करोड़ की नकली एथिलीन बरामद
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना के यूपीएसआईडीसी क्षेत्र में स्थित माडर्न एंटरप्राइजेज फैक्ट्री में फल पकाने में काम आने वाली नकली एथिलीन का इस्तेमाल किया जा रहा था। पुलिस ने अधिकृत प्रतिनिधि के साथ छापामार कार्रवाई की और करीब पांच करोड रुपए कीमत का माल बरामद किया। पुलिस ने फैक्ट्री मालिक व कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया है। नकली एथिलीन इतनी घातक हो सकती है कि इससे इससे फूड प्वाइजनिंग तक हो सकती है जिसमें लोगों की जान भी जा सकती है।
गाजियाबाद के स्वर्ण जयंतीपुरम निवासी आर्यन राघव ने बताया कि वह मैसर्स गोल्ड राइट इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड मेरठ व लोग फ्रेश बायोटेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड नागपुर महाराष्ट्र के अधिकृत कर्मचारी हैं। दोनों कंपनियों ने उन्हें नकली माल बनाने व बेचने की जांच करने और पुलिस शिकायत करने के लिए अधिकृत किया हुआ है। उनकी गोल्ड राइप कंपनी एथिलीन राइपनर (फल पकाने का केमिकल) को गोल्ड राइप के ब्रांड नाम से और लोग फ्रेश बायोटेक्नोलॉजी कंपनी FYK के ब्रांड नाम से बनाने व बेचने का कार्य करती है। कंपनियों के नाम से निकली सामान की काफी समय से शिकायतें मिल रही थी। इस पर उन्होंने गुरुवार को हापुड़ के कप्तान से शिकायत की। एसपी ने थाना धौलाना प्रभारी को मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद यूपीएसआईडीसी क्षेत्र स्थित माडर्न एंटरप्राइजेज फैक्ट्री में छापामार कार्रवाई की गई जहां पर अर्पित मोदी नाम का व्यक्ति मिला जिसने खुद को कंपनी का मैनेजर बताया। बाद में पता चला कि अर्पित मोदी ही फैक्ट्री का मालिक है जो मौके से फरार हो गया। तलाशी के दौरान दोनों कंपनियों के नाम से बड़ी मात्रा में नकली माल बरामद हुआ। इसमें एथिलीन राइफ़नर साल्ट मिला था। इसके अलावा कंपनियों के खाली पैकेट, पाउच, कार्टून, पैक माल और पाउच बनाने वाली कई मशीन भी बरामद हुई हैं। पुलिस ने कंपनियों से नकली माल, सामान और मशीनों को जब्तकर इन्हें सीज कर दिया। साथ ही मुकदमा भी दर्ज कर लिया। करीब 5 करोड़ का माल बरामद हुआ है।
Admission open (2026-27)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com























