
ब्रजघाट में विकास पकड़ेगा रफ्तार, 14 करोड़ रुपए स्वीकृत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की तीर्थ नगरी गढ़मुक्तेश्वर के ब्रजघाट को हरिद्वार की तर्ज पर विकसित करने के लिए शासन प्रतिबद्ध है और इसी के चलते तेजी से विकास हो, ऐसे में 14 करोड रुपए के कार्यों को स्वीकृति मिली है। कार्यदायी संस्था सीएनडीएस को जिम्मेदारी सौंपी गई है। अब टेंडर प्रक्रिया शुरू होगी।
हरिद्वार और बनारस की तर्ज पर ब्रजघाट में भी अस्थायी दुकानों को हटाकर लाइन से दुकानें बनाई जाएगी। विकास कार्यों में सबसे महत्वपूर्ण गंगा घाट के किनारे हैं। अब आगे की ओर घाट पर सिर्फ स्नान होगा। इसके साथ चेंजिंग रूम, हाईमास्ट लाइट लगाई जाएगी। शमशान घाट वाले हिस्से में भी पक्के घाट का निर्माण होगा जिससे श्रद्धालुओं को सुविधा मिलेगी। इसी के साथ ब्रजघाट में किनारे करीब 6,00 वाहनों की पार्किंग के लिए मल्टी लेवल पार्किंग का निर्माण पर्यटन विभाग द्वारा कराया जा रहा है। पिछले दिनों शासन को 16 करोड़ रुपए का प्रस्ताव बनाकर भेजा था जिसमें 14 करोड़ रुपए की स्वीकृति मिल गई है।
Brainwaves International School: Admissions Open 2026-27 (Playgroup – Grade XI)























