शिव भक्तों पर ढाबा संचालक ने डाला गर्म तेल, पुलिस की तत्परता से संभला माहौल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र में एक ढाबे पर खाना खा रहे शिव भक्तों की होटल संचालक से रूपयों को लेकर कहासुनी हो गई। इस दौरान मामला बिगड़ गया और ढाबा संचालक ने शिव भक्तों पर गर्म तेल फेंक दिया और कर्मचारियों के साथ उनकी पिटाई की। सूचना पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और हालातों को संभाला। इसके बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए सभासद के पति कलुवा और उसके तीन साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस की तत्परता से माहौल बिगड़ने से बच गया।
सावन के तीसरे सोमवार पर भगवान भोले का जलाभिषेक करने के लिए रविवार को ही श्रद्धालु जनपद हापुड़ की तीर्थ नगरी पहुंचे। अमरोहा के थाना सैद नगली के गांव सैदरा मिलक निवासी रोहित, अतुल, धर्मेंद्र के साथ 15 भक्त ढाबे पर खाना खा रहे थे। खाना खाने के बाद रूपयों के लेनदेन को लेकर उनसे विवाद हो गया। इसके बाद ढाबा संचालक ने शिव भक्तों के साथ अभद्रता की और कढ़ाई का गर्म तेल उन पर उछाल दिया। इसके बाद किसी तरह शिव भक्तों ने खुद को बचाया। आरोपी ने मार पिटाई की। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और मामले को संभाला। पुलिस ने सभासद पति कलुवा समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
लक्ष्मी शॉपिंग मार्ट से खरीदें आइटम ज़रा हटके: 9837477500

सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586

























