लूट की फर्जी सूचना देने का मामला: हादसे में स्कूटी क्षतिग्रस्त होने पर घबरा गए थे कर्मचारी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की गढ़ रोड पर स्थित मोहल्ला साकेत के सामने फ्लाईओवर के पास स्कूटी व बाइक की भिड़ंत हो गई थी जिसके बाद स्कूटी सवार युवकों ने व्यापारी को लूट की फर्जी सूचना दी थी। बताया जा रहा है कि हादसे के दौरान स्कूटी क्षतिग्रस्त हो गई थी जिससे वह घबरा गए और उन्होंने व्यापारी लक्ष्मण गोयल मैदा वालों को लूट की फर्जी सूचना दी। पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो आरोपी ने सब कुछ उगल दिया।
हापुड़ की छोटी मंडी पाटिया पर लक्ष्मण गोयल मैदान वालों की किराने की दुकान है जिनके यहां मीनाक्षी रोड निवासी धीरज, विक्की काम करते हैं। दोनों सोमवार को गढ़ रोड पर कलेक्शन करने गए थे। वापस लौटते समय मोहल्ला साकेत के सामने फ्लाईओवर के पास गलत दिशा से आ रही बाइक ने स्कूटी में टक्कर मार दी। इस दौरान स्कूटी क्षतिग्रस्त हो गई जिसके बाद कर्मचारियों ने लूट की फर्जी सूचना व्यापारी को दी। व्यापारी तुरंत मौके पर पहुंचा और पुलिस को मामले से अवगत कराया। सख्ती से की गई पूछताछ में कर्मचारियों ने बताया कि वह स्कूटी क्षतिग्रस्त होने से घबरा गए थे। ऐसे में उन्होंने लूट की फर्जी सूचना दी थी।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264
सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586


























