हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र के गांव शाहपुर जट्ट निवासी धर्मेंद्र सिंह गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के गांव अठसैनी में हाईवे किनारे स्थित शिवा ढाबे पर रसोईये का काम करता है जिसका कहना है कि ढाबा संचालक पर उसकी मजदूरी का लगभग 40,000 रुपए बकाया है। जब उसने रुपए मांगे तो कर्मचारियों ने मजदूरी के रुपए मांगने पर उस पर जानलेवा हमला कर दिया और उसका मोबाइल फोन भी छीन लिया। घटना के दौरान आरोपियों ने पीड़ित को इतना पीटा कि उसकी आंखों में भी परेशानी आ रही है। ऐसे में वह न्याय के लिए एसपी कार्यालय पहुंचा। इसके पश्चात एसपी हापुड़ अभिषेक वर्मा ने कोतवाली प्रभारी को मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार करने के आदेश दिए हैं।
पीड़ित धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि सोमवार की रात रुपए लेने के लिए ढाबे पर पहुंचा तो वहां मौजूद कर्मचारियों ने उसे भगा दिया और 8 से 10 स्टाफ ने मिलकर लाठी-डंडों से पीटा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
एस. ए. इंटरनेशनल स्कूल में एडमिशन के लिए सम्पर्क करेः 9258003065

























