
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर स्थित झिलमिल ढाबे के पास एक अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। दुर्घटना के दौरान वाहन ने मां-बेटे के पैरों को कुचल दिया। इस दौरान बेटे की हालत गंभीर बनी हुई है।
सिंभावली क्षेत्र के गांव बुकलाना निवासी लीलावती पत्नी सतवीर सिंह अपने बेटे आकाश के साथ सोमवार को बाइक पर सवार होकर क्षेत्र के गांव रमपुरा में आयोजित माता के जागरण में शामिल होने के लिए आई थी। मंगलवार की तड़के करीब 5:00 बजे जागरण संपन्न होने के बाद आकाश अपनी मां के साथ बाइक पर सवार होकर वापस गांव लौट रहा था कि बाबूगढ़ में एक अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। सड़क हादसे के दौरान दोनों के पैर कुचल गए। इसके बाद आकाश गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि लीलावती का पैर कट गया। मामले की जांच जारी है।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में : 7017732103

























