
आईएमएस कॉलेज गाजियाबाद द्वारा विबग्योर इंटरनेशनल स्कूल के शिक्षकों का सम्मान
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): आईएमएस कॉलेज गाजियाबाद द्वारा आयोजित भव्य शिक्षक सम्मान समारोह में विबग्योर इंटरनेशनल स्कूल के शिक्षकों को शिक्षा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान, समर्पण एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. राहुल चावला, स्कूल समन्वयक निशा अनेजा तथा शिक्षिकाएँ प्रीति कुमारी, वत्सला शुक्ला, याचना अग्रवाल, स्वाति धामा एवं शिक्षक पवन कुमार सहित अन्य शिक्षकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
समारोह में सम्मानित शिक्षकों को प्रशस्ति-पत्र एवं स्मृति-चिह्न प्रदान किए गए। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक जनार्दन गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा, “कि शिक्षक राष्ट्र के भविष्य के निर्माता होते हैं। उनके ज्ञान, संस्कार एवं समर्पण से ही विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास संभव होता है।” उन्होंने सम्मानित शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि यह सम्मान उनके निरंतर परिश्रम और उत्कृष्ट कार्य का प्रतीक है।
विद्यालय के निदेशक नदीश गुप्ता ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा, ” कि शिक्षकों का सम्मान समाज में शिक्षा के महत्व को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि शिक्षक केवल ज्ञान ही नहीं देते, बल्कि विद्यार्थियों में नैतिक मूल्यों, अनुशासन और आत्मविश्वास का भी विकास करते हैं।” उन्होंने सभी सम्मानित शिक्षकों को शुभकामनाएँ प्रदान कीं तथा भविष्य में भी उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
प्रधानाचार्य डॉ. राहुल चावला ने आईएमएस कॉलेज, गाजियाबाद के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के सम्मान समारोह शिक्षकों के मनोबल को बढ़ाते हैं तथा उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में और अधिक समर्पण के साथ कार्य करने की प्रेरणा देते हैं।
समारोह का वातावरण उत्साह, सम्मान और गौरव से परिपूर्ण रहा। यह सम्मान समारोह विबग्योर इंटरनेशनल स्कूल के शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्यों की सराहना का प्रतीक बना तथा सभी शिक्षकों के लिए प्रेरणादायक सिद्ध हुआ।
Brainwaves International School: Admissions Open 2026-27 (Playgroup – Grade XI)





















