👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ की तीर्थ नगरी गढ़मुक्तेश्वर में चल रहे कार्तिक पूर्णिमा मेले में ब्रह्मकुमारी प्रजापिता कैंप में 36 फीट ऊंचे शिवलिंग के दर्शन करने के लिए आस्था का सैलाब उमड़ रहा है। दूर से ही शिवलिंग दिखने पर भगवान भोले के भक्त दर्शन करने के लिए कैंप में पहुंच रहे हैं जहां वह विशाल शिवलिंग के साथ-साथ 12 ज्योतिर्लिंग के दर्शन भी कर रहे हैं।
आपको बता दें कि तीर्थ नगरी गढ़मुक्तेश्वर में गंगा स्नान कर श्रद्धालु लौटना शुरू हो चुके हैं। मेले में विशाल शिवलिंग आकर्षण का केंद्र बना है। गंगा स्नान कर श्रद्धालु शिवलिंग के दर्शन करने पहुंच रहे हैं।





















