हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के कलेक्टर गंज में स्थित हनुमान मंदिर में स्थापित हापुड़ के राजा के विदाई महोत्सव में श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। गुरुवार की शाम करीब 7:30 बजे हनुमान मंदिर से विसर्जन यात्रा आरंभ हुई। श्रद्धालुओं ने रथ खींचकर पुण्य लाभ कमाया। हापुड़ के पक्का बाग पहुंचने पर चंडी मंदिर पालकी सेवा समिति हापुड़ द्वारा गणपति बप्पा की आरती की गई। इसके बाद मुरादनगर नहर में गणपति बप्पा का विसर्जन किया गया।
विसर्जन यात्रा में सैकडों की संख्या में भक्त शामिल हुए जिन्होंने गणपति बप्पा मोरया के जयकारे लगाए। इस दौरान माहौल पूरी तरह भक्ति के रंग में रंग गया। विसर्जन यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने रथ खींचा और जमकर गुलाल उड़ाया। हापुड़ के मारर्गों से होकर गुजरी विसर्जन यात्रा का जगह-जगह भक्तों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत भी किया।
























