👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के फ्रीगंज रोड पर स्थित नवदुर्गा मंदिर का वार्षिकोत्सव मंगलवार को अखंड रामायण पाठ के साथ आरम्भ हुआ और अपराह्न महिला मंडल द्वारा मंदिर परिसर में संकीर्तन किया गया। महिलाओं ने मां दुर्गा भवानी, श्री राधा कृष्ण की भक्ति से ओत-प्रोत भजन प्रस्तुत किए और नृत्य किया। इस अवसर पर मां दुर्गा भवानी का विशेष श्रृंगार किया गया और दरबार को फूलों व लाइटों से सजाया गया। मंदिर वार्षिकोत्सव का समापन बुधवार की दोपहर भंडारे के साथ होगा।
Brainwaves Internation School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606


























