सीएम डैशबोर्ड पोर्टल पर खराब रैंक प्राप्त करने वाले विभागों को दिए रैंक में सुधार लाने के निर्दश










सीएम डैशबोर्ड पोर्टल पर खराब रैंक प्राप्त करने वाले विभागों को दिए रैंक में सुधार लाने के निर्दश
हापुड़,सूवि(ehapurnews.com)हापुड जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय के निर्देशन् में मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गौतम की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद में हो रहे 50 लाख से अधिक व 50 लाख से कम लागत के निर्माण कार्यों एवं सीएम डैशबोर्ड की जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने जनपद में हो रहे निर्माण कार्यों में तेजी लाने हेतु संबंधित विभागों के अधिकारियों को दिए निर्देश। जिला अर्थ एवं सांख्यिकी अधिकारी ने बताया की 50 लाख से अधिक की परियोजना है, जिसमें राजकीय महिला महाविद्यालय धौलाना, गौ संरक्षण केंद्र धौलाना, गढ़मुक्तेश्वर मे वृजघाट का निर्माण,आई टी आई की समीक्षा के दौरान आईटीआई को समय से पूरा कर संबंधित को जल्द से जल्द हस्तांतरित करने के निर्देश दिया। मुख्य विकास अधिकारी ने बैठक में उपस्थित सभी जनपदीय अधिकारियों को निर्देश दिए की जनपद में जो भी निर्माण कार्य चल रहे हैं संबंधित विभागाध्यक्ष कार्यदाई संस्था से समन्वय बनाकर उसको समय सीमा के अंतर्गत पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। किसी भी अधिकारी को किसी प्रकार की कोई समस्या उत्पन्न हो रही है तो हमें अवगत कराया जाए। इसके उपरांत उन्होंने 50 लाख से कम धनराशि वाली परियोजनाओं मे बाल विकास परियोजना कार्यालय गढ़मुक्तेस्वर, प्रोजेक्ट अलंकार के तहत राजकीय इंटर कालेज तथा अन्य योजनाओं की समीक्षा की। मुख्य विकास अधिकारी ने जनपद के सभी अधिकारियों को निर्देश दिए की सभी अधिकारीगण मानक एवं गुणवत्ता सहित लक्ष्य को समय से पूरा करने के लिए प्रभावी रणनीति बनाकर अमल में लाएं। उन्होंने कहा कि कार्य गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की लापरवाही न होने पाए इसके अलावा संबंधित कार्यदाई संस्था तथा संबंधित विभाग आपस में समन्वय बनाकर निर्माण कार्यों को जल्द से जल्द पूर्ण कराए।
बैठक के अंत में सीएम डैश बोर्ड की समीक्षा मे विभाग की प्रगति खराब होने पर नाराजगी जाहिर की। उन्होने प्रोजेक्ट वाइज समीक्षा के दौरान जिन विभागो की रैंक सी0 डी0 ई0 की श्रेणी में है उनको निर्देश दिए कि सीएम डैशबोर्ड पोर्टल पर फिडिंग का कार्य सही प्रकार से किया जाए जिससे जनपद की रैंक प्रभावित न हो। आगामी समीक्षा बैठक से पूर्व जिन विभागों की खराब रैंक प्राप्त हुई है उसमें सुधार किया जाए। मुख्य विकास अधिकारी ने समस्त उप जिलाधिकारी, खंड विकास अधिकारी को निर्देश दिए कि सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों का डाटा फीड करना सुनिश्चित करें l
बैठक में जिला विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला अर्थ एवं सांख्यिकी अधिकारी, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग /विद्युत/ जल निगम / सिंचाई सहित अन्य संबंधी अधिकारी उपस्थित रहे।

Brainwaves International School: Admissions Open 2025-26 (Playgroup – Grade XI)









  • Related Posts

    बाबूगढ़: मकान में चल रही अवैध विस्फोटक फैक्ट्री का खुलासा, एक गिरफ्तार

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ पुलिस ने गणतंत्र दिवस से पहले बड़ी कार्रवाई करते हुए एक मकान में संचालित अवैध विस्फोटक सामग्री…

    Read more

    पिलखुवा: आनंदा पर आयकर विभाग की रेड खत्म

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा के खैर पुर खैराबाद में स्थित आनंदा डेयरी पर आईटी की रेड सोमवार को खत्म हो गई। देर…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बाबूगढ़: मकान में चल रही अवैध विस्फोटक फैक्ट्री का खुलासा, एक गिरफ्तार

    बाबूगढ़: मकान में चल रही अवैध विस्फोटक फैक्ट्री का खुलासा, एक गिरफ्तार

    पिलखुवा: आनंदा पर आयकर विभाग की रेड खत्म

    पिलखुवा: आनंदा पर आयकर विभाग की रेड खत्म

    हापुड़ रेलवे स्टेशन पहुंची अमृत भारत एक्सप्रेस

    हापुड़ रेलवे स्टेशन पहुंची अमृत भारत एक्सप्रेस

    हापुड़: जुगाड़ ठेले में आग लगने से मचा हड़कंप

    हापुड़: जुगाड़ ठेले में आग लगने से मचा हड़कंप

    छात्रा को दी तेजाब फेंकने की धमकी, मुकदमा दर्ज

    छात्रा को दी तेजाब फेंकने की धमकी, मुकदमा दर्ज

    बाबूगढ़: बछलौता रोड पर नियमों के विपरीत हो रहा भवन का निर्माण

    बाबूगढ़: बछलौता रोड पर नियमों के विपरीत हो रहा भवन का निर्माण
    error: Content is protected !!